साभार: आधारशिला ब्लॉग
रविवार, 26 जुलाई 2009
जोगिन्दरनगर रेलमार्ग के लिए शुभ संकेत
साभार: आधारशिला ब्लॉग
बुधवार, 22 जुलाई 2009
कार खाई में लुढ़कने से तीन घायल
ये है जोगिन्दर नगर बस स्टैंड का छायाचित्र
रविवार, 24 मई 2009
जोगिन्दर नगर को बनाएँ पर्यटन स्थल
आग बुझाने गई महिलाएं झुलसी, दो की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जोगेंद्रनगर के दूरदराज क्षेत्र मैहड़ू जंगल में आग लग गई, जो गांव के नजदीक पहुंचने लगी। इससे चिंतित लोग वन विभाग के कुछ लोगों के साथ वीरवार सुबह आग बुझाने के लिए गए। आग बुझाने का काम चल ही रहा था कि तेज हवा चलने लगी। इस दौरान सुमित्रा देवी पत्नी खेम सिंह और इंदिरा देवी पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी मैहड़ू आग की चपेट में आ गई। इससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के मुताबिक चार महिलाएं गंभीर रूप से झुलस भी गई।
यह क्षेत्र दूरदराज होने की वजह से अभी तक चार अन्य महिलाओं की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। प्रशासन को घटना की सूचना वहां के एक खंड विकास समिति सदस्य ने दी। सूचना मिलते ही एसडीएम जोगेंद्रनगर, पुलिस बल और वन अधिकारियों की टीम मैहड़ू के लिए रवाना हो गई है। इस बीच वनमंडलाधिकारी से संपर्क करने की सारी कोशिशें व्यर्थ रहीं।
हिमाचल की वादियों में खो गए 115 विदेशी
दस्तावेजों के अनुसार अधिकतर विदेशी घूमने-फिरने के लिए इन घाटियों में पहुंचते हैं लेकिन अति उत्साह और नशे के कारण मौत की की आगोश में समा जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में मरे 115 विदेशी पर्यटकों के बारे में प्रशासनिक अमला बताता है कि प्रदेश में सबसे अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में दम तोड़ने वालों में 15 विदेशी महिला पर्यटक भी शामिल हैं। अधिकतर विदेशियों की मौत ढांक से गिरकर हुई है तथा कुछ की मौत बीमारी और दम घुटने के कारण बताई गई है। मलाणा क्रीम का स्वाद लेने के शौकीन विदेशी भी मौत के मुंह में समाए हैं। यही नहीं कुछ विदेशी ब्यास नदी में भी डूबे हैं। पार्वती वैली, मलाणा घाटी और मणिकर्ण के कठिन ट्रैकिंग रूट्स पर भी कई विदेशी अपनी जान गवां चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 115 मरने वाले विदेशियों में 75 प्रतिशत विदेशियों ने कुल्लू की घाटी में ही दम तोड़ा है। उसके बाद कांगड़ा के मैक्लोडगंज में पिछले दस वर्षो के दौरान 20 विदेशियों की मौत हुई है। हैरानी की बात यह है कि छह विदेशियों की देवभूमि में हत्या की गई है। एक विदेशी महिला ने फंदा लगा कर मौत को गले लगाया तो दूसरी विदेशी महिला ने मिंट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। एक महिला की मौत एयरक्रैश के कारण हुई है।
साभार: दैनिक जागरण
बुधवार, 29 अप्रैल 2009
जोगेंद्रनगर में काटे 40 वाहनों के चालान
जोगेंद्रनगर : जीरों टॉलरेंस डे के मौके पर जोगेंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का खुला उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने की नीयत से चालान किए। हर कहीं पार्किंग करने या जरूरी कागजात न रखने के आरोप में पुलिस ने 40 वाहनों के चालान काटे गए। थाना प्रभारी दोरजे राम ने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने की गर्ज से यह अभियान चलाया गया है।
